मनीष वर्मा होम एंटरटेनमेंट ने “बातें कम काम ज्यादा पार्ट– 2” के तहत जारी किया एक और गीत

मनीष वर्मा होम एंटरटेनमेंट ने “बातें कम काम ज्यादा पार्ट– 2” के तहत जारी किया एक और गीत

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के 4 वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों पर भाजपा नेता मनीष वर्मा ने एक और गीत लांच किया है। बता दें कि मनीष वर्मा ने कुछ ही दिन पूर्व इस श्रृंखला का पहला गीत भूपेंद्र बसेड़ा की आवाज में “बातें कम काम ज्यादा” पार्ट 1 जारी किया था। पहले गीत को काफी पसंद किया गया।

इसके बाद मनीष वर्मा होम एंटरटेनमेंट ने बातें कम काम ज्यादा पार्ट– 2 के तहत एक और गीत यू ट्यूब पर जारी किया है। इसके सह निर्माता डॉ. प्रमोद कुमार त्यागी व ललित कुमार यादव हैं। इस दूसरे गीत के गायक अंकुर गुप्ता व संगीत ए आर ए प्रोडक्शन तथा सह निर्देशक आशीष सिंह रावत हैं। निर्माता निर्देशक मनीष वर्मा स्वयं हैं।

 

IMG_20200221_125342-768x661-1 मनीष वर्मा होम एंटरटेनमेंट ने “बातें कम काम ज्यादा पार्ट– 2” के तहत जारी किया एक और गीत

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवँ पूर्व राज्यमंत्री मनीष वर्मा

बताते चलें कि मनीष वर्मा पूर्व राज्य मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ उत्तराखंडी फिल्मों के सुपर स्टार भी हैं। मनीष वर्मा ने  3 सफल गढ़वाली फीचर फिल्में बनाई है और अब अपनी फिल्म “फ्यूंली” के गाने “तू ही मेरी ” के चलते उत्तराखंडी सुपर स्टार बन गए है जिसको अब तक 63,000 लोगो के देखा और पसंद किया है।

मनीष वर्मा ने बताया कि वह मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के 4 वर्ष के कार्यकाल पर कुल दस गाने लांच करेंगे। इस श्रृंखला का यह दूसरा गीत है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।