अब हेलीकॉप्टर से भी कर सकेंगे महाकुंभ का दर्शन

अब हेलीकॉप्टर से भी कर सकेंगे महाकुंभ का दर्शन

हरिद्वार:  कुंभ के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु हेलीकॉप्टर के माध्यम से धर्मनगरी के दर्शन कर सकेंगे। मेरठ की प्रभु हेली सेवा कंपनी, महाकुंभ में श्रद्धालुओं को होली राइड की सेवा दर्शन कराएगी। ऋषिकेश स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में अपनी सेवा दे रहे प्रभु हेली सेवा के डायरेक्टर मोहित ठाकुर और महिमा सिंह ठाकुर ने बताया कि महाकुंभ में इस बार प्रभु हेली सेवा की ओर से हेली राइड सेवा दी जा रही है। श्रद्धालु श्यामपुर कांगड़ी हेलीपैड से महाकुंभ क्षेत्र के आसानी से दर्शन कर सकेंगे। कहा प्रदेश सरकार की ओर से इस सेवा के लिए उन्हें हरी झंडी मिल गई है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार ही इस सेवा का शुभारंभ होगा।
हेली राइड सेवा का यह होगा किराया
महिमा सिंह ठाकुर ने बताया कि हेली राइड सेवा में एक पर्यटक का चार हजार 162 रुपये शुल्क रखा गया है। एक हेली में एक बार में केवल पांच यात्री ही सेवा का आनंद ले सकते हैं। करीब 10 से 15 मिनट की सेवा में श्रद्धालु आसानी से महाकुंभ के दर्शन कर सकेंगे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।