पश्चिमी झंडीचौड में हाथी झुंड की दस्तक से दहशत

पश्चिमी झंडीचौड में हाथी झुंड की दस्तक से दहशत

कोटद्वार । खेतों में गेहूं की फसल लहलहाने के साथ गांवों में हाथियों का झुंड फिर गांवों में दस्तक देने लगा है। हाथी आए दिन हाथी खेतों में खड़ी फसल रौंदकर नष्ट करने के साथ ही संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। गुरुवार रात झंडीचौड में हाथियों ने ग्रामीणों की फसल रौंदकर तबाह की है। गांवों में हाथियों की दस्तक से दहशत का माहौल बना हुआ है। गुरुवार की रात निकट गैस गोदाम, पश्चिमी झंडीचौड में घुसे हाथियों ने सुरेश कुमार सहित कई ग्रामीणों की करीब कई बीघा गेहूं की फसल रौंद कर नष्ट की है। ग्रामीणों ने शोर मचाकर बमुश्किल हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से गांवों में हाथियों की दस्तक रोकने का जल्द कारगर कदम उठाने की मांग की है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।