कोरोना का टीका लगाने के बाद भी पॉजिटिव आई रिपोर्ट

कोरोना का टीका लगाने के बाद भी पॉजिटिव आई रिपोर्ट

चंपावत । उत्तराखंड के चंपावत में एसएसबी के एक जवान की करोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि कुछ दिन पहले ही उसने कोरोना का टीका लगवाया था। बताया गया है कि जवान को 11 फरवरी को चम्पावत जिला अस्पताल में कोविड टीका ‘कोविशील्ड’ लगाया गया था। सोमवार को पंजाब से लौटने पर जवान का एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

बता दें कि एसएसबी का ये जवान 11 फरवरी को टीके की पहली डोज लगाने के दो दिन बाद छुट्टी पर अपने घर गया था। सोमवार को वाहिनी में उसकी वापसी पर उसका एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दूसरी तरफ पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने के बावजूद दो स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। सोमवार को मिली आरटीपीसीआर रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। दोनों ही टीका लगवाने के 24 दिन बाद कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए थे। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि दूसरी डोज के बाद ही वैक्सीन पूरी तरह कारगर होती है। मुनस्यारी सीएचसी में 26 फरवरी को कोलकाता की एक महिला पर्यटक को भर्ती किया गया था। महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियातन इलाज में जुटे सभी स्वास्थ्यकर्मियों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए थे, जिसमें दो स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।