प्रधानमंत्री ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, बोले, सभी लगवाएं वैक्सीन

प्रधानमंत्री ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, बोले, सभी लगवाएं वैक्सीन

 

नई दिल्ली। आज से कोरोना वैक्सीन लगाने का दूसरा चरण शुरू हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद वैक्सीन की डोज लगवाई है। पीएम मोदी सुबह-सुबह दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) पहुंचे और वैक्सीन की पहली खुराक ली, साथ ही उन्होंने देशवासियों से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि  ‘मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली, यह तारीफ के काबिल है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूती देने के लिए तेजी से काम किया। उन्होंने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं जो भी वैक्सीन लगवाने के योग्य है, वह भारत को कोरोना मुक्त बनाने में साथ आए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।