रानीखेत के गांव में हाटमिक्स प्लांट को लेकर ग्रामीण अक्रोशित

रानीखेत के गांव में हाटमिक्स प्लांट को लेकर ग्रामीण अक्रोशित

 

रानीखेत: नैनी ग्राम सभा के बीचों बीच निर्माणाधीन हाटमिक्स प्लांट को लेकर ग्रामीण अक्रोशित है. ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट लगने से भविष्य में गंभीर परिणाम हो सकते हैं. आरोप हैं कि परमिशन के बगैर कंपनी दिन रात निर्माण कार्य कर रही है. पूर्व में प्रशासन ने रोक लगाई थी, लेकिन अब प्रशासन के आदेशों की भी अवहेलना हो रही है. आक्रोशित ग्रामीणों ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर सार्थक कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

नैनी ग्राम सभा में हाटमिक्स प्लांट लगाने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय से मुलाकात की. ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा के मध्य एक कंपनी द्वारा हॉटमिक्स प्लांट लगाया जा रहा है. पूर्व में प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगाई थी, लेकिन अब फिर से कंपनी ने वहां दिन रात कार्य शुरू किया हुआ है. रात-दिन प्लांट चलाए जाने से केमिकल और धुंए से वातावरण दूषित हो रहा है.

ग्रामीणों ने कंपनी के लोगों से वार्ता की, लेकिन सुनने को कोई तैयार नहीं है. कहा कि भविष्य में इस प्लांट के और भी गंभीर परिणाम हो सकते हैं. उन्होंने इस मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।