सचिन तेंदुलकर भी कोरोना की चपेट में, घर में हुए क्वारंटीन

सचिन तेंदुलकर भी कोरोना की चपेट में, घर में हुए क्वारंटीन

मुंबई (एजेंसी)। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सचिन ने खुद ये जानकारी अपने ट्विटर से साझा की है। सचिन तेंदुलकर घर में ही क्वारंटीन हो गए हैं।

ट्विटर पर शनिवार की सुबह सचिन तेंदुलकर ने ये जानकारी साझा की। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं लगातार टेस्ट करवा रहा था, साथ ही सारे दिशा-निर्देशों का पालन भी कर रहा था हालांकि हल्के लक्षणों के साथ मुझे पॉजिटिव पाया गया है। घर में अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आईं हैं। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और सारे प्रोटोकॉल्स का पालन भी कर रहा हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर अमल कर रहा हूं। मुझे और विभिन्न देशों में लोगों का ख्याल रख रहे तमाम स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद भी करना चाहता हूं।

सचिन ने हाल में ही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लिया था और अपनी कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स की टीम को खिताब जिताया था। फाइनल मैच में श्रीलंका को हार का मुंह देखना पड़ा था।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।