कुमाऊं में मची है खड़ी होली की धूम, गांव गांव जा रही हैं होल्यारों की टीमें

कुमाऊं में मची है खड़ी होली की धूम, गांव गांव जा रही हैं होल्यारों की टीमें

बागेश्वर । पूरे कुमाऊं में इन दिनों खड़ी होली की धूम है। जगह जगह होल्यारों की टोलियां गांव गांव जा रही हैं और होली के गीत गा रहे हैं। साथ ही रंग गुलाल खूब खेला जा रहा है।

कत्यूर घाटी के गांवों में भी होली की धूम मची है। ग्रामीणों ने बाजे गाजों और ध्वजाओं के साथ बारी-बारी से हरि घर और मंदिरों में होली गायन किया। होल्यारों ने गुरुवार की रात गांव की चौपालों में होली गायन किया।

होली पर स्थानीय बाजारों में चहल पहल रही। पाये, जिनखोला, नरग्वाड़ी, आगर मटे, तिलसारी, चनोली गांवों के ग्रामीणों ने गांव की चौपाल और मंदिरों में होली गायन किया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।