राज्य सरकार बेरोजगारो को रोजगार देने में पूरी तरह विफल – सूर्यकांत धस्माना

राज्य सरकार बेरोजगारो को रोजगार देने में पूरी तरह विफल – सूर्यकांत धस्माना

कोटद्वार । कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी पौडी सूर्यकांत धस्माना शनिवार को कोटद्वार पहुचे जहाँ पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आने वाले 2022 के चुनाव को लेकर चर्चा की। साथ ही बद्रीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने वालों की संख्या बहुत ज्यादा हो रही है । जब पार्टी में चुनाव लड़ने वालों की संख्या ज्यादा होने लगे तो इसका मतलब पार्टी सत्ता में आ रही है। चाहे जितने भी लोग कांग्रेस पार्टी में आ जाये, लेकिन स्केनिंग का काम हम लगभग चार महीने पहले ही शुरू करेंगे। स्केनिंग इस तरह से करेंगे कि एक आदमी को ही टिकट मिलेगा। जिन लोगों को टिकट नही मिलेगा वो सिर्फ समर्थन करेंगे। हमारे यहाँ इस बार बड़े अनुशासन के साथ चुनाव लड़ा जाएगा । वहीं उन्होंने महंगाई को लेकर डबल इंजन सरकार पर भी सवाल उठाए । कहा कि चार वर्षों में त्रिवेन्द्र सरकार ने प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है। महंगाई चरम पर पँहुच गयी है। बेरोजगारों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इन चार वर्षों में राज्य सरकार बेरोजगारो को रोजगार देने में पूरी तरह विफल हुई है। जनता के आक्रोश देखते हुए कांग्रेस राज्य में सात विशाल रैलीयां निकालेगी जिसका शुभारम्भ 14 मार्च से श्रीनगर गढ़वाल से होगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।