FASTag से पैसे बचाने को बड़ी गाड़ी वाले लगा रहे छोटी गाड़ी का टैग
FASTag से पैसे बचाने को बड़ी गाड़ी वाले लगा रहे छोटी गाड़ी का टैग
देशभर में 15 फरवरी से लागू फास्ट टैग की अनिवार्यता करते हुए देश के सभी नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर कैश लेना बंद कर दिया गया. नेशनल हाईवे पर चलने वाले बिना फास्ट टैग वाले वाहनों को मौके पर तुरंत टैग लगवाने और ऐसा नहीं करने पर दुगुनी राशि वसूलने का नियम लागू किया गया. कुछ दिनों की परेशानी के बाद यह फास्ट टैग धीरे-धीरे सुचारू रूप से शुरू हो गया लेकिन राजस्थान के जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सस्ते में निकलने के लिए शातिर लोगों ने नया जुगाड़ ढूंढ निकाला जिसे देख हर कोई हैरान रह गया.
जबकि सच्चाई यह है कि यह टैग नम्बर स्कॉर्पियो RJ14 UD 6975 को एलॉट हो रखा है. जब मौके पर आजतक की टीम पहुंची, तब एक बोलेरो गाड़ी नम्बर RJ 07 GD 3174 जिस पर फास्ट टैग कार का लगा रखा था उसकी कारस्तानी मौके पर पकड़ी गई. ज्यादातर बसें और कारों के ड्राइवर फास्ट टैग को कांच पर ना लगा कर जेब में रखते हैं जैसे ही टोल आता है तो जेब से निकालकर टोल प्लाजा पर दिखा दिया जाता है जिससे कि गाड़ी तुरंत निकल जाती है.
Share this content:


