तेजी से घट रहा नैनी झील का जलस्तर, बढ़ी चिंता
तेजी से घट रहा नैनी झील का जलस्तर, बढ़ी चिंता
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल की शान और जीवनदायिनी नैनी झील का जल स्तर घट गया है. नैनी झील में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक नौकायन करने आते हैं. झील का जल स्तर घटने से कोरोबारियों की चिंता भी बढ़ गई है. नैनी झील का जल स्तर कम होने की बड़ी वजह से मौसम की बेरुखी बताई जा रही हैं.
इसके अलावा प्रोफेसर कौटिल्य का कहना है कि लोगों ने जंगलों को खत्म कर उन्हें कंक्रीट से ढक दिया गया हैं, जबकि शहरों के आसपास अवैध अतिक्रमण हुए हैं. जंगलों का दायरा काम होने से नैनीताल की झील पर पानी का संकट मंडराने लगा है.
नैनी झील का जल स्तर पूरी तरह के बारिश पर निर्भर है. यदि बारिश कम हुई तो नैनी झील का जल स्तर भी कम होगा. इसके शहर की जल आपूर्ति भी प्रभावित होगी


