आज से उत्तराखंड में बदल सकता है मौसम, तीन दिन हैं बारिश के आसार

आज से उत्तराखंड में बदल सकता है मौसम, तीन दिन हैं बारिश के आसार

देहरादून । उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 3 मार्च से पांच मार्च तक प्रदेश में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उच्च पर्वतीय इलाकों में हिमपात भी हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो सकता है।

मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ दो मार्च की रात से सक्रिय होगा। इसके कारण 3 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है। अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा रह सकता है। बताया गया है कि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को प्रदेश के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई। पंतनगर और दून में फरवरी माह के अंतिम दिनों में तापमान रिकार्ड ऊचांईयां छू रहा था वहां भी कमी नजर आई। दून में तापमान 27.7 व 9.6 रहा।अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक पर आ गया है। जबकि न्यूनतम सामान्य के बराबर आ गया है।

पंतनगर में सोमवार का तापमान 28.6 रहा जो सामान्य से सिर्फ तीन डिग्री अधिक रहा। इसके अलावा मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.8, नई टिहरी में 18.4, पिथौरागढ़ में 22.9, अल्मोड़ा 25.9, बागेश्वर 30, गैरसैंण 22.2, लोहाघाट-20.2, मसूरी 18.1, रुड़की 29, नैनीताल 17, पौड़ी 18.2, रुद्रप्रयाग 27.2, रुद्रपुर 28.2, हर्षिल में 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार छह मार्च के बाद एक बार फिर तापमान में तेजी आ सकती है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।