निरंजनी अखाड़ा के 17 संत कोरोना संक्रमित

निरंजनी अखाड़ा के 17 संत कोरोना संक्रमित

हरिद्वार:श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब अखाड़े के अन्य संतों में हड़कंप का माहौल है। बता दें कि गुरुवार को महंत रविंद्रपुरी ने ही आगामी 17 अप्रैल को कुंभ के समापन की घोषणा की थी। इसके साथ ही 16 अन्य संत भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। सभी संतों को उनके आवास पर ही आइसोलेट किया गया है।

जो लोग अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि के सम्पर्क में थे, उनके संक्रमित होने की संभावना जतायी जा रही थी, किन्तु प्रशासन ने कोरोना की जांच में दिलचस्पी नहीं दिखायी। अब एक साथ अखाड़े में 17 लोगों के संक्रमित पाए जाने से हडकंप मच गया है। निरंजनी अखाड़े को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है और वहां किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गिरी 11 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, वह भी निरंजनी अखाड़े के सचिव हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।