बड़ी खबर ,पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने सीएम रिलीफ फंड में दी विधायक निधि

बड़ी खबर ,पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने सीएम रिलीफ फंड में दी विधायक निधि

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में विधायक निधि से एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान कोविड-19 से जुड़े पहलुओं पर चर्चा करते हुए अपने सुझाव व पिछले वर्ष के अनुभव की बातें भी मुख्यमंत्री को बताई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूङी, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, डा. पंकज कुमार पाण्डेय, डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।