उत्तराखंड:पिछले 24 घंटे में हुई 44 कोरोना मरीजों की मौत

उत्तराखंड:पिछले 24 घंटे में हुई 44 कोरोना मरीजों की मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 44 कोरोना मरीजों की मौत हुई है, जबकि 4368 और लोग संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 151801  पहुंच गई है। अब तक 2146 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को 1748 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया। इन्हें मिलाकर 110664 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित मामले तेजी से बढ़ने के कारण सक्रिय मामले 35864 पहुंच गए हैं। रविवार को देहरादून जिले में 1670, हरिद्वार में 1144, नैनीताल में 438, ऊधमसिंह नगर में 200, चंपावत में 100, पौड़ी में 390, उत्तरकाशी में 49, टिहरी में 110, अल्मोड़ा में 42, पिथौरागढ़ में 72, चमोली में 43, रुद्रप्रयाग में 64, बागेश्वर जिले में 46 संक्रमित मामले मिले हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।