सतपाल महाराज के बयान से नाराज व्यवसायियों ने जताया कड़ा विरोध

सतपाल महाराज के बयान से नाराज व्यवसायियों ने जताया कड़ा विरोध

उत्तरकाशीः चारधाम यात्रा को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बयान से नाराज चारधाम से जुड़े होटल व्यवसायियों, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, टीजीएमओ से जुड़े व्यापारी और चालकों ने कड़ा विरोध जताया है. होटल एसोसिएशन और चारधाम यात्रा से जुड़े व्यवसायियों का कहना है कि पहले ही कोरोना और लॉकडाउन के कारण उनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है. वहीं अगर अब सरकार मई महीने में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में सीमित संख्या में यात्रियों को भेजने की बात कह रही है, तो यह यात्रा और पर्यटन व्यवसाय पर कुठाराघात है.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।