हल्द्वानी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी: हीरानगर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्कर के पास से 16 ग्राम स्मैक बरामद किया है. पकड़े गए आरोपी के पिता हल्द्वानी जेल के कर्मचारी हैं. फिलहाल पुलिस स्मैक तस्कर से पूछताछ में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी स्मैक को उत्तर प्रदेश बहेड़ी से खरीद कर लाया था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

आरोपी का नाम शिवम शर्मा है, जो जेल कैंपस का रहने वाला है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को बहेड़ी से खरीद कर लाया था और हल्द्वानी में बेचने का काम किया करता था.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।