देवस्थानम बोर्ड को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

देवस्थानम बोर्ड को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

   सुमित यशकल्याण

img-20210409-wa02477401052830718920413-1024x768 देवस्थानम बोर्ड को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

हरिद्वार-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड में शामिल किए गए 51 नई मंदिरों को बोर्ड से मुक्त कर दिया जाएगा और साथ ही उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार किया जाएगा, मुख्यमंत्री आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शामिल हुए थे, बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में संतो को भूमि आवंटित की जाएगी और अगले कुंभ मेले के लिए संतो को अभी से भूमि देने के लिए चिन्हित की जाएगा, उन्होंने संतो और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे और कोविड-19 के नियमों का पालन अवश्य करें ताकि वे स्वयं स्वस्थ रहें समाज स्वस्थ रहें लोग स्वस्थ रहें, इस अवसर पर मुख्यमंत्री का संतो ने माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।