तो उत्तराखंड में भी लगेगा नाइट कर्फ्यू..!

तो उत्तराखंड में भी लगेगा नाइट कर्फ्यू..!

देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) में बढ़ते कोरोना केसों को लेकर सरकार गंभीर हो गई है। उत्तराखंड (Uttarakhand ) के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) सीएम तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को संकेत दिए हैं कि प्रदेश में कोरोना को लगाम लगाने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। नाइट कर्फ्यू लागू करने पर अंतिम फैसला आज शुक्रवार शाम को होने वाली कैबिनेट मीटिंग (Uttarakhand Cabinet Meeting) में लिया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में कोरोना की रफ्तार में अचानक तेजी आई है। प्रदेशभर में अबतक कुल मरीजों की संख्या 1,05,498 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1744 पहुंच गया है। देश के कुछ राज्यों ने कोरोना काबू करने को नाइट कर्फ्यू का प्रयोग लागू भी किया है। सीएम तीरथ का कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पहलुओं का लगातार अध्ययन किया जा रहा है। जनहित में जो भी उचित होगा, सरकार वही निर्णय करेगी।
बता दें कि उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के 787 नए मरीज मिले और तीन संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 105498 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1744 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को देहरादून में 239, हरिद्वार में 277, अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर में छह, चमोली में दस, चम्पावत में एक, नैनीताल में 132, पौड़ी में आठ, पिथौरागढ़ में छह, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 39, यूएस नगर में 34 और उत्तरकाशी में सात नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।