उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में इतने मिले कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में इतने मिले कोरोना संक्रमित

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो रहा है। हालांकि पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना के केस बुधवार की अपेक्षा थोड़े कम आए हैं लेकिन ये भी सच है कि उत्तराखंड में कोरोने टेस्टिंग के लिए कई दिनों की वेटिंग चल रही है। पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना के 3998 केस मिले हैं और 19 लोगों की मौत हुई है। इनको मिलाकर अब उत्तराखंड में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 26980 पहुंच गई है। वहीं 1744 लोग पिछले 24 घंटों में ठीक होकर अपने घर गए हैं।
जिलों की बात करें तो आज सबसे ज्यादा देहरादून में 1564, हरिद्वार में 666, नैनीतल में 434, ऊधम सिंह नगर में 523, अल्मोड़ा में 112, बागेश्वर में 34 , पिथौरागढ़ में 38, चम्पावत में 72 , रुद्रप्रयाग में 74, उत्तरकाशी में 84 , चमोली में 29 , पौड़ी गढ़वाल में 229 , टिहरी गढ़वाल में 139 केस मिले हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।