गोपाल रावत का निधन भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति: कौशिक

गोपाल रावत का निधन भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति: कौशिक

देहरादून 22 अप्रैल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक ने गंगोत्री से भाजपा विधायक गोपाल रावत के निधन को भाजपा की बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि इसकी भरपाई सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि गोपाल रावत क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक थे और आम जनता की सम्स्याओ के लिए सदैव तत्पर रहते थे।

वह आखिरी क्षण तक भी वर्चुअल माध्यम से जन समस्याओ के हल के लिए आम जनता और अधिकारियो से जुड़े थे।  कौशिक ने स्व. गोपाल रावत के निधन की सूचना मिलते गोविंद हॉस्पिटल पहुँच कर उनके परिजनों को सांत्वना दी ।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख की घड़ी में शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।