सल्ट के विकास के लिए समर्पित मेरे पिता ने की 15 वर्ष सल्ट की सेवा प्रतीक जीना

सल्ट के विकास के लिए समर्पित मेरे पिता ने की 15 वर्ष सल्ट की सेवा प्रतीक जीना

कैलाश जोशी अकेला
सल्ट : जंहा एक ओर सल्ट में उपचुनाव चल रहा है वंही अपने पिता की कर्मभूमि में इन दिनों दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के पुत्र अपने पिता की कर्मभूमि सल्ट में अपने ताऊ महेश जीना के सांठ चुनाव प्रचार में जुटे हुवे है हमारे सांथ खास मुलाकात में प्रतीक जीना ने कहा की मेरे पिता जी सल्ट विधानसभा की उस जनता के दिलों में राज करते थे जिन्होंने उन्हें लगातार तीन बार विधानसभा पहुंचाया और मेरे पिता ने भी सल्ट की सम्मानित जनता को अपने परिवार की तरह अपने दिलों में बसा कर रखा ये ईश्वर की महिमा है

IMG-20210223-WA0004-300x216 सल्ट के विकास के लिए समर्पित मेरे पिता ने की 15 वर्ष सल्ट की सेवा प्रतीक जीनापिता जी आज हम सब के बीच नहीं है किन्तु में बड़े दुःख के सांथ आपको साझा कर रहा हूँ की मेरे पिता जी ने सल्ट के विकास के लिए जो सपने देखे थे उनको अब मेरे ताऊ जी महेश जीना पूरा करेंगे सल्ट की जनता ने जो भी उम्मीदें मेरे पापा से की थी उनको अब मेरे ताऊ जी पूरा करेंगे और में आपको विस्वास दिलाता हूँ की पिता जी ने जो भी वादे सल्ट की जनता से किये थे वो तो पुरे होंगे ही होंगे बल्कि अब पिता के सम्मान में जब ताऊ महेश जीना ने जो बीड़ा उठाया है और भारतीय जनता पार्टी ने जो भरोषा उन पर या हमारे परिवार पर जताया है उस पर हम हमेशा खरे उतरेंगे और सल्ट को हम एक नई बुलंदियों पर ले जायेंगे यह में आपको विश्वास दिलाता हूँ रही बात चुनाव जीतने की तो भारतीय जनता पार्टी के विस्वास को व परिवार के विश्वास को हमने आज तक कभी नहीं खोया चुनाव में संगठन और पार्टी सभी का आशीर्वाद व मार्गदर्शन बराबर मिल रहा है उन्ही के मार्गदर्शन में ही चुनाव को लड़ा जा रहा है निश्चित चुनाव में भारी मतों से हम चुनाव जीत रहे हैं और अपने पिता जी के सपनों को हम साकार करेंगे और जनता के विश्वास में भी खरा उतरेंगे

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।