पर्यावरण को बचाए रखना सबकी जिम्मेदारीःसीएम

देहरादूनः हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। गुरूवार को दुनियाभर में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि सभी को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
गौर हो कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने और पृथ्वी को बचाने के संकल्प के साथ हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की थी. हर साल पृथ्वी दिवस अलग थीम के साथ मनाया जाता है। इस बार पृथ्वी दिवस 2021 के लिए श्हमारी पृथ्वी को पुनः स्थापित करें। अपने संदेश में सीएम ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आइये, हम सब साथ मिलकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और उसे प्रदूषण मुक्त बनाएं। सभी लोग जल बचाकर, पाॅलिथीन को छोड़कर और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।