आग बुझाने आया हेलीकॉप्टर लौटा बैरंग

हल्द्वानी। कुमाऊं के जंगलों में लगी आग पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मदद मांगी थी। जिसके बाद एयरफोर्स के जवान हेलीकॉप्टर से आग बुझाने के लिए सोमवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंचे। लेकिन सोमवार से विजिबिलिटी नहीं मिलने के चलते एयरफोर्स का उप-17 हेलीकॉप्टर बुधवार तक नहीं उड़ पाया। ऐसे में एयर फोर्स के जवानों को वापस अपने बेसकैंप को लौटना पड़ा। डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि 3 दिन से विजिबिलिटी का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन बुधवार को भी स्थिति जस की तस बनी रही। जिसके बाद मजबूरन सेना के हेलीकॉप्टर को वापस जाना पड़ा है। ऐसे में अब आग बुझाने की प्रक्रिया जमीनी स्तर से की जाएगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।