उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले

देहरादूनः कोरोना के बढ़ते मामले के बीच आज शाम को चार बजे प्रस्तावित उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक होगी. कैबिनेट बैठक में लॉकडाउन समेत प्रदेश में कोरोना से बिगड़ते हालात से निपटने के लिए कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. माना जा रहा है कि सरकार लॉकडाउन पर भी विचार कर सकती है सूत्र 
बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस जमकर कहर बरपा रहा है. कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक साबित हो रही है. रविवार को कोरोना संक्रमित 44 लोगों की मौत हुई थी. वहीं 4368 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे. ऐसे में कोरोना के बढ़ते केसों ने सरकार को सकते में डाल दिया है. माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार के स्तर से कई फैसले लिए जा सकते हैं.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।