किन्नर अखाड़ा प्रमुख त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ी, पहंुचाया अस्पताल

हरिद्वार। शाही स्नान के के बाद हर की पैड़ी पर किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की तबीयत खराब हो गई। ये देखखर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में हर की पैड़ी से एंबुलेंस में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अस्पताल किया रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि गंगा स्नान के बाद जैसे ही वह गंगा सभा कार्यालय से आगे निकलीं वैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह लड़खड़ाने लगीं। जिसके बाद सर पर हाथ रखते हुए वह कुछ कदम आगे बढ़ीं. लेकिन अचानक उनके भक्तों ने उन्हें संभाला. बाद में प्रशासन ने एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेज दिया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।