महाकुंभ का दूसरा शाही स्नान शुरू, लाखों भक्तों ने लगाई आस्था की डूबकी

हरिद्वार। कुंभ पर्व के सोमवती अमावस्या के शाही स्नान पर कुंभ मेला पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरकी पैड़ी पर स्नान करने के लिए राहत दी। सुबह आठ बजे तक गंगा घाटों पर दस लाख भक्तों ने डुबकी लगाई। श्रद्धालु सुबह सात बजे तक स्नान कर पाए। इसके बाद आम श्रद्धालु हरकी पैड़ी क्षेत्र में नहीं जा पाए, क्षेत्र अखाड़ों के संतों के स्नान के लिए आरक्षित है। धर्मनगरी हरिद्वार में आज महाकुंभ का दूसरा शाही स्नान है। जिसके लिए हरकी पैड़ी पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं का तांता लगाना शुरू हो गया है। शाही स्नान के लिए श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के नागा संन्यासियों की जमात निकल पड़ी है। आज सबसे पहले निरंजनी अखाड़ा ब्रह्मकुंड में शाही स्नान करेगा। अखाड़ों के शाही स्नान के लिए जिला और मेला पुलिस-प्रशासन पूरा तरह से तैयार है। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरकी पैड़ी को जीरो जोन बनाया है। ब्रह्मकुंड अखाड़ों के संतों के स्नान के लिए आरक्षित किया है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।