मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। साथ ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए।
मसूरी में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। ओलावृष्टि के कारण दोपहिया वाहनों को आवाजाही में खासी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। बारिश होने के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गये है। वहीं, मौसम के इस बदलते मिजाज के कारण किसान और मजदूर वर्ग के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण मजदूर काम न होने से मयूस हो गई है। वहीं, किसानों का कहना है कि एक ओर कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे हैं अब मौसम की मार पड़ रही है। फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो गई है. जिस वजह से रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।