किसान हितों के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: मुख्यमंत्री

किसान हितों के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: मुख्यमंत्री

माननीय मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत जी से बीजापुर सेफ हाउस में आज उत्तरकाशी से आए काश्तकारों व जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि गत दिनों हुई ओलावृष्टि से क्षेत्र में सेब की फसल और नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ हैl इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में सड़क मार्ग से वंचित गांव की समस्याओं को लेकर भी मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा।

शिष्टमंडल को मुख्यमंत्री जी ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि किसान हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ओलावृष्टि से प्रभावित काश्तकारों की हर संभव मदद की जाएगी, और सड़क की मांग पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर मोरी क्षेत्र के सुरेंद्र सिंह, सावरी क्षेत्र के सूरज रावत, नौगांव के मीना रावत, बानिगड़ के बचन सिंह चौहान ने क्षेत्र के लोगों की फरियाद सुन कर उस पर हर संभव सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।