सांसद अजय भट्ट ने कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

हल्द्वानी। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। जिसको देखते हुए नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। नैनीताल सांसद ने मोटाहल्दु, मोतीनगर और गौलापार स्थित बागजाला कोविड-19 केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सांसद अजय भट्ट ने भर्ती संक्रमित मरीजों के लिए सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पेयजल भोजन और दवाइयों सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्थाओं को तुरंत दुरस्त करने का आवश्यक कदम उठाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी इतना भयावह रूप ले लेगी, यह किसी ने सोचा नहीं था। एक साथ इतने व्यापक पैमाने पर लोगों के संक्रमण के चपेट में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन संक्रमित मरीजों को बेहतर व्यवस्था देने में सफल रहा है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। सांसद अजय भट्ट ने अधिकारियों को कहा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। ऑक्सीजन से लेकर अन्य महत्वपूर्ण दवाइयां जो कि गंभीर संक्रमित मरीजों के लिए अति आवश्यक है। इनके लिए भी सरकार पूरी तरह से व्यवस्था में जुटी है.उन्होंने हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।