नही खुलेगी अठुरवाला में शराब की दुकान, जनता खुश

देहरादून। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र अठुरवाला में खोली जा रही अंग्रेजी शराब की दुकान का एक हफ्ते से अठुरवाला संघर्ष समिति के बैनर तले विरोध किया जा रहा था। जिसके चलते जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिला। जिसके बाद पूर्व सीएम ने अठुरवाला में शराब की दुकान ना खोलने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद अठुरवाला की जनता में खुशी की लहर है। सभासद प्रदीप नेगी जेटली ने बताया कि अठुरवाला में शराब की दुकान का विरोध स्थानीय जनता कर रही थी। जनता का कहना था कि शराब की दुकान को खोलने का मतलब है, माहौल को खराब करना।
बीजेपी के मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने बताया कि अठुरवाला में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलना किसी भी तरह से सही नहीं था। यहाँ पर शराब की दुकान खोलने का पूरा जन मानस विरोध कर रहा था।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।