रिखणीखाल पुलिस ने चलाया स्पीडोमीटर से चेकिंग अभियान

रिखणीखाल पुलिस ने चलाया स्पीडोमीटर से चेकिंग अभियान

कोटद्वार।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदया, जनपद पौड़ी गढ़वाल, कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा सड़क दुर्घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को स्पीडोमीटर से चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसकें क्रम में थानाध्यक्ष रिखणीखाल श्री प्रमोद शाह मय पुलिस टीम द्वारा थाना रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत स्पीडोमीटर से चेकिंग अभियान चलाया जा गया जिसमें शराब पीकर/रेश ड्राईविंग/ नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने पर विशेष फोकस किया गया साथ ही वाहन चालकों को चैकिंग के दौरान सड़क सुरक्षा/ यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सचेत रहने, शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर स्पीड/ओवर लोडिग न करने, तीन सवारी न बैठाने, बिना हेलमेट, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रायोग न करने, गाड़ियों में रिफ्लेक्टर का उपयोग करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। स्पीडोमीटर से चेकिंग अभियान लगातार जारी है जिससे सड़क दुर्घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाकर मानव जीवन को बचाया जा सके.
निवेदनः-दुपहिया वाहनों में हेलमेट पहन कर यातायात नियमों का पालन करने में पुलिस का सहयोग करें।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।