उत्तराखंड में भी लॉकडाउन हो, भाजपा नेता की सीएम से मांग

उत्तराखंड में भी लॉकडाउन हो, भाजपा नेता की सीएम से मांग

 

देहरादून । कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भाजपा नेता ने मुुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर लॉकडाउन की मांग की है।

पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा नेता मनीष वर्मा ने कहा कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय बन गये हैं। मेले व सार्वजनिक समारोहों को अनुमति देने से बचना चाहिए। वहीं मनीष वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश व कुछ अन्य राज्यों में जिस तरह से कर्फ्यू या लॉकडाउन की तर्ज पर पाबंदियां लगाई गई हैं उसी तरह देवभूमि उत्तराखंड में भी जनहित को देखते हुए सख्त पाबंदियां लागू की जायें। उन्होंने वीकेंड कर्फ्यू जैसे उपाय अपनाने का भी सुझाव दिया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।