महाकुंभः पूर्णानंद आश्रम के 20 टेंटो में लगी आग से हड़कंप

हरिद्वार। बुधवार को शाही स्नान के दौरान  कनखल थाना क्षेत्र के पूर्णानंद आश्रम में स्थित टेंट में आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते 20 टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे आश्रम में हड़कंप मच गया।
अग्निशमन विभाग की 10 से अधिक फायर यूनिट मौके पर हैं। इसके साथ ही कनखल थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद हैं। मेला प्रभारी भी मौके पर हैं। आग बुझाने का काम जारी है। बताया कि खाना बनाते वक्त एक टेंट में आग लगी जो बाकी अन्य टेंटों में फैस गई। टेंटों में रखा सारा सामान जल गया है। राहत की बात यह है की आग में कोई हताहत नहीं हुआ।
इससे पहले हरिद्वार के कुंभ मेला क्षेत्र में बैरागी कैंप के बाजरीवाला की बस्ती में आग लग गई थी। सूचना पर कुंभ मेला अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। एक वाहन से आग बुझाना संभव नहीं था, लिहाजा मायापुर अग्निशमन केंद्र से दो वाहन मंगवाए गए। कुल आठ वाहनों की मदद से तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब 50 झोपड़ियां राख हो गईं थीं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।