भाजपा का चुनाव प्रचार हुवा तेज निकाली रैली

भिकियासैंण।भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिये जैनल से देघाट तक बाइक रैली निकाली।जिसको जैनल में हरी झंडी दिखाकर भाजपा प्रदेश महामंत्री ने रवाना किया।

IMG-20210413-WA0037-300x300 भाजपा का चुनाव प्रचार हुवा तेज निकाली रैली
मंगलवार को जैनल से तुराचौंरा,चचरोटी,स्याल्दे,वल्मरा,पत्थरखोला,देघाट तक पार्टी के झंडों के साथ बाइक रैली निकाली।युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रत्याशी के पक्ष में माहोल बनाने का प्रयास किया।जगह जगह रैली का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया जिसका समापन देघाट बाजार में हुआ।इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त माहौल है।

IMG-20210413-WA0034-300x146 भाजपा का चुनाव प्रचार हुवा तेज निकाली रैली

पार्टी प्रत्याशी महेश जीना रिकार्ड मतों से जीतगें।यहां प्रदेश महामंत्री सुरेश भटट,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल,प्रतीक जीना,दिनेश मेहरा,मुकेश भटट,दिनेश बसनाल सहित पांचों मंडलों के भाजयुमों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।