कोरोना मरीजों के इलाज को लगातार क्षमता बढ़ा रहा है महंत इंदिरेश अस्पताल

कोरोना मरीजों के इलाज को लगातार क्षमता बढ़ा रहा है महंत इंदिरेश अस्पताल

देहरादून: उत्तराखंड में भी कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। सरकारी हों या निजी सभी जगह हालात संभालने मुश्किल हो रहे हैं। ऐसा होना स्वाभाविक भी है क्योंकि जब एक-एक दिन में चार हजार-पांच हजार कोरोना संक्रमित आएंगे तो हालात बेकाबू होने ही हैं। ऐसे में जहां तमाम अस्पताल अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं वहीं एक अस्पताल ऐसा भी है जो कोरोना पीड़ितों के उपचार के लिए न केवल लगातार बेड बढ़ाने के इंतजाम में लगा है बल्कि लगातार अपनी क्षमता और संसाधनों जैसे कि ऑक्सीजन सप्लाई को बढ़ाने में जुटा है।

ENG.-NEWS-SMI-HOSPITAL-PAURI-768x512-1-1-300x142 कोरोना मरीजों के इलाज को लगातार क्षमता बढ़ा रहा है महंत इंदिरेश अस्पताल

यहां जहां भी जगह खाली है वहां बेड लगाकर अधिक से अधिक कोरोना संक्रमितों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है। यह अस्पताल है महंत इंदिरेश हॉस्पिटल। बड़ी राहत की बात है कि महंत इन्दिरेश अस्पताल जैसे विशाल अस्पताल से अभी तक कोरोना के दौरान ऑक्सीजन सप्लाई की कोई शिकायत नहीं आई है। बता दें कि यह अस्पताल श्री गुरु राम राय संस्था के द्वारा संचालित किया जाता है जो कम शुल्क में अच्छी सुविधा के लिए जाना जाता है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।