एफआरआई में कई ट्रेनी अफसर मिले संक्रमित, आम लोगों का प्रवेश हुआ बंद

देहरादून। स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में कई ट्रेनी अफसर कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद अब एफआरआई को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया। बता दें कि पिछले साल इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकेडमी के ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों में सबसे पहले कोरोना संक्रमण पाया गया था ।अब वन अनुसंधान संस्थान परिसर मॉर्निंग वॉकर्स और पर्यटकों के लिए अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में कोरोना के खतरे के मद्देनजर कदम उठाया गया है। संस्थान परिसर स्थित म्यूजियम समेत पर्यटकों के लिए सभी चीजों को बंद किया गया है। संस्थान निदेशक ने कहा कि कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड समय देश के तमाम राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकेडमी एहतियाती कदम उठाएं हैं। ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों के लिए बबल सिस्टम लागू किया गया है। एक ग्रुप के अधिकारियों को दूसरे ग्रुप के अधिकारियों से मिलने पर सख्त मनाही है। गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।