जलप्रलय के दो माह बाद, तपोवन में बरामद हुआ एक शव

देहरादून। विगत सात फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले में आई ऋषिगंगा आपदा को दो माह बीत चुके हैं। अभी भी आपदा प्रभावित तपोवन क्षेत्र में लापता लोगों के शव मिलने का सिलसिला जारी है।
इसी कड़ी में गुरुवार को आपदा के दो माह बाद तपोवन क्षेत्र से एक और शव बरामद हुआ है। इसके बाद कुल मृतकों की संख्या 78 हो गई है। अभी भी एनटीपीसी के बैराज और सुरंग के अंदर सर्च ऑपरेशन जारी है। ऋषि गंगा की जलप्रलय में अभी तक अलग-अलग स्थानों से 78 शव और 35 मानव अंग बरामद हो चुके हैं, जबकि अभी भी 127 लोग लापता चल रहे हैं। ऋषि गंगा की आपदा में 205 लोग लापता हो गए थे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।