राहुल हत्याकांड में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राहुल हत्याकांड में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुड़की: भगवानपुर थाना पुलिस ने राहुल हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. वहीं, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि होलिका दहन के दौरान हुए विवाद के कारण उन्होंने राहुल की हत्या की थी.

टीम ने सीसीटीवी फुटेज और फोन नंबरों की डिटेल खंगालते हुए 6 अप्रैल को संदिग्ध अरुण और मोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि होली के दिन डीजे बजाने को लेकर उनके और राहुल के बीच झगड़ा हो गया था. राहुल ने उन्हें गालियां दी थी. जिसके बाद उन्होंने राहुल की हत्या की योजना बनाई और फिर मौका पाकर राहुल को अकेला बैठा देख उसे गोली मार दी.

आरोपियों के पास से पिस्टल व तमंचा भी बरामद किया गया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पिस्टल, तमंचा और कारतूस बंटी निवासी न्यू मार्केट थाना भगवानपुर से खरीदे थे. बंटी के हथियारों का सप्लाई करता है, जिसके बाद पुलिस ने बंटी को भी गिरफ्तार किया. उसके पास से एक मस्कट 12 बोर बरामद कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. वहीं सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।