NH-74 भूमि घोटाले की रिपोर्ट में 5 अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार

NH-74 भूमि घोटाले की रिपोर्ट में 5 अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार

देहरादूनः NH-74 भूमि मुआवजा घोटाला प्रकरण की जांच रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने कार्मिक विभाग को सौंप दी है. जिसके बाद मामले पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है. काशीपुर NH-74 भूमि मुआवजा घोटाले में गठित की गई जांच तकरीबन ढाई साल बाद पूरी हो चुकी है.

सूत्रों के मुताबिक इस रिपोर्ट में 7 में से 5 पीसीएस अधिकारियों पर आरोप साबित हो गए हैं. जबकि 2 के खिलाफ आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है. आपको बता दें कि 2017 में मौजूदा भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही NH-74 घोटाला प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला बनकर उभरा था. उसके बाद इस मामले पर त्रिवेंद्र सरकार ने जीरो टॉलरेंस का संदेश देते हुए कुछ आईएएस अधिकारियों पर भी नकेल भी कसी थी. इस मामले पर एसआईटी गठित की गई थी.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।