सल्ट उपचुनाव, मतदान जारी: कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों ने परिवार सहित डाले वोट

अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू होने के बाद कांगेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने भी अपने परिवार के साथ अपने नजदीकी बूथों में मतदान किया है। बीजेपी प्रत्याशी महेश जीना ने अपने परिवार के साथ डूंगरी बूथ में मतदान किया तो वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने अपने परिवार के साथ जसपुर बूथ पर अपना वोट डाला। दोनों प्रत्याशी मतदान करने के बाद काफी उत्साहित नजर आए। सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान शुरू हो चुका है। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह से लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कोरोना का असर भी साफ देखने को मिल रहा है। लोग मास्क पहनकर मतदान केंद्रों में पहुंच रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए मतदान केंद्रों के बाहर सैनिटाइजर मास्क की व्यवस्था की गई है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जा रहा है। वहीं पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।