केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किये जाने का पूर्ण आश्वासन दिया गया।

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के मध्यनजर कोविड- 19 के निर्देशो का पालन करने, मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस व सेनेटाइजर का प्रयोग करने हेतु सीएलजी मैम्बर व स्थानीय लोगों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
कोटद्वार।कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के मध्यनजर कोविड- 19 के निर्देशो का पालन करने, मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस व सेनेटाइजर का प्रयोग करने हेतु सीएलजी मैम्बर व स्थानीय लोगों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर से बचाव हेतु आमजनमानस को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में थाना कालागढ़ पुलिस द्वारा सीएलजी मैम्बर व स्थानीय लोगों की मिटिंग ली गयी। जिसमें उन्हें घर से बाहर निकलते ही मास्क का प्रयोग करने, सामाजिक दूरी का पालन करने व समय-समय पर आपने हाथो को साबुन पानी से धोने हेतु बताया गया साथ ही बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन के नियमो का उल्लघंन करता है तो उनके विरूद्ध जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सीएलजी मैम्बर व आमजनमानस द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किये जाने का पूर्ण आश्वासन दिया गया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।