पिथौरागढ़ में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत का सनसनीखेज मामला

पिथौरागढ़ में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत का सनसनीखेज मामला

पिथौरागढ़  : पिथौरागढ़ जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले कि बेरीनाग तहसील के चचरेत गांव में पति कमरे में फंदे से लटका और पत्नी व दो वर्षीय बेटी मृत मिली हैं। घटना की सूचना के बाद गांव में हड़कंप मचा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना स्‍थल के लिए निकल चुकी है। फिलहाल पारिवारिक कलह को वारदात की वज माना जा रहा है। आशंका है कि पति ने पहले पत्‍नी और बच्‍ची को जहर दिया हो और उसके बाद खुद ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली हो।

तहसील बेरीनाग के चचरेत गांव निवासी चंचल महरा 26 वर्ष का शव घर के अंदर ही फंदे से लटका था। कमरे में उसकी पत्नी सरिता 22 वर्ष और बुटी गीतांजलि दो वर्ष के शव बिस्तर पर पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पुलिस गांव के लिए रवाना हो चुकी है। मामला पारिवारिक विवाद का माना जा रहा है। गांव तहसील मुख्यालय से 12 किमी की दूरी पर है। वहीं गांव पहुंचने के लिए सड़क से दो किमी पैदल चलना पड़ता है। वारदात सामने आने के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस के घटना स्‍थल पहुंचने के बाद ही वारददात के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।