1.60 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर दबोचे

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला क्षेत्र से पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करते दो आरोपियों को दबोचा है। दोनों के पास से पुलिस ने 1.60 लाख रुपये की कीमत की हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सबधित धाओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। सहसपुर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि दोनों के नाम इलताफ और आरिफ है। इलताफ के पास से पुलिस ने 10.86 ग्राम हेरोइन और आरिफ के पास से 9.70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने के अनुसार दोनों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। सहसपुर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों का आपराधित इतिहास खंगाल रही है। दोनों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।