कोरोना से उत्तराखंड पुलिस के जवान का निधन, तीन दिन पहले हुआ था पत्नी का निधन

कोरोना से उत्तराखंड पुलिस के जवान का निधन, तीन दिन पहले हुआ था पत्नी का निधन

देहरादून: राजधानी देहरादून के थाना कालसी पर नियुक्त मुख्य आरक्षी धीरज सिंह पुत्र स्व. गेंदा सिंह का कोरोना से निघन हो गया। 23 तारीख को ही उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था। पत्नी के उपचार के लिए अवकाश के दौरान ही धीरज सिंह का स्वास्थ्य भी अत्यधिक खराब हो गया था रविवार को अत्यधिक तबियत खराब हो जाने के कारण उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। रात को ही उनकी कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। पुलिस लाइन देहरादून में दिवंगत मुख्य आरक्षी को पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि दी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।