महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हरिद्वार। पंचवटी अपार्टमेंट में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लेकिन महिला के कोरोना संदिग्ध होने के शक पर काफी असमंजस की स्थिति बनी रही। आखिरकार सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला के शव को बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस टीम ने आगे की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार महिला के कोरोना संदिग्ध समझते हुए पुलिस ने मेडिकल टीम को बुलाया। चार घंटे इंतजार करने के बाद भी मेडिकल टीम नहीं पहुंची। जिसके बाद चैकी प्रभारी एसआई संजीत कंडारी और उनकी टीम द्वारा स्वयं पीपीई किट पहनकर उपरोक्त महिला के शव को फ्लैट से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मायापुर चैकी इंचार्ज संजीत कंडारी का कहना है कि उनका कार्य लोगों की मदद करना है। वहीं लोगों ने उनके इस कार्य की काफी सराहना की।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।