दो मंजिला मकान से गिरा मजदूर, मौत

हल्द्वानी। करंट की चपेट में आने से दो मंजिला छत से नीचे गिर कर एक मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूर उसे घायल अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल ले गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र के कठघरिया चैराहे के पास एक मकान के दो मंजिले पर काम कर रहा एक मजदूर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही मजदूर दूसरी मंजिल से नीचे जा गिरा। उसका साथी मजदूर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टर ने घायल मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चैकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि 40 साल का प्रमोद शाह बिहार के बेतिया जिले के सोनगढ़ थाना साठी का रहने वाला था। मजदूर यहां अपने साथियों के साथ काम करता था।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।