मानसिक अस्पताल में 16 कोरोना संक्रमित

देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना का कहर जारी है। नित रोज नए मामले सामने आ रहे है। जिससे भय का वातावरण अब भी बना हुआ है। मानसिक अस्पताल में 16 संक्रमण केसदूसरी तरफ कोरोना के कई नए और चैंकाने वाले मामले भी सामने आ रहे हैं। इसमें सेलाकुई के मानसिक अस्पताल में भी 16 लोगों को कोरोना होने की खबर सामने आई है। खास बात यह है कि इसमें न केवल मानसिक अस्पताल के स्टाफ को कोरोना संक्रमण हुआ है, बल्कि 8 मरीज भी संक्रमित हुए हैं। बताया जा रहा है कि काफी समय से यहां पर मरीजों और स्टाफ में संक्रमण के लक्षण दिखाई दे रहे थे। लेकिन अस्पताल प्रबंधन की तरफ से सूचना को सार्वजनिक नहीं किया गया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।