पुलिस कर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

देहरादून। एक महिला ने एफएसएल में तैनात कॉन्स्टेबल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने नेहरू कॉलोनी थाने में अपनी तहरीर भी दी है। इस मामले पर एसपी सिटी सरिता डोभाल का कहना है कि तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिला ने नेहरू कॉलोनी थाने में जाकर अपनी तहरीर दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि एफएसएल में तैनात सिपाही के साथ उनकी जान-पहचान हो गई थी। सिपाही बीते 5 साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। पीड़िता को शादी का झांसा दिया गया, और अलग-अलग होटल में बुला कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नही जब महिला गर्भवती हो गई तो जबरन गर्भपात करवाया गया। इसके बाद दोनों फिर से मिलने-जुलने लगे. इस दौरान कॉन्स्टेबल ने फिर से दुष्कर्म किया। बता दें कि साल 2020 में पता चला कि वह दोबारा गर्भवती हो गई। इस बार कॉन्स्टेबल ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसे बहाने से हरिद्वार रोड बुलाकर एक डॉक्टर से गर्भपात करवा दिया। महिला ने आरोप लगाया है आरोपी द्वारा लगातार उसको शादी का झांसा दिया जा रहा था। अब आरोपी ने किसी और के साथ शादी कर ली है। महिला ने राजधानी पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।