ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए सेना हमारी मदद करें – दिल्ली सरकार

ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए सेना हमारी मदद करें – दिल्ली सरकार

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, वहीं मौतों की संख्या भी डरा रही है। रविवार को 24 घंटे के दौरान 400 से अधिक लोगों की जान कोरोना के चलते गई, यह अब तक का मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस बीच दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बेकाबू होते हालात के बीच दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने सेना की मदद मांगी है। सोमवार को पूर्वी दिल्ली स्थित टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर सेना की मदद मांगी है। केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में कहा गया कि डीआरडीओ ने जिस तरह एक अस्पताल तैयार किया है, उसी तरह और अस्पताल तैयार किए जाएं। इसके साथ मनीष सिसोदिया ने खत लिखकर ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर बाकी अन्य तमाम व्यवस्थाओं के लिए भी भारतीय सेना की मदद मांगी है।

मनीष सिसोदिया ने बताया कि हमें ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए तत्काल मदद की जरूरत है। ऐसे में हम केंद्र सरकार, सेना और प्राइवेट सेक्टर समेत समेत तमाम संस्थानों से मदद चाहिए

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।